तेज गर्मी में सावधानी बरतें, पर्याप्त पानी पीएं और सुरक्षित रहें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर….  छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों से भीषण गर्मी के दौरान विशेष सावधानी बरतने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में सभी नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। लोग अधिक से अधिक पानी पीएं, धूप में निकलने से बचें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि इस समय संवेदनशीलता और करुणा के साथ अपने आसपास के लोगों की भी चिंता करना जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति गर्मी से परेशान दिखाई दे तो उसकी मदद करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएं।

वित्त मंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail