मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की अनुशंसा पर दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत एक महिला हितग्राही को ई-रिक्शा मिली। योजना के तहत ई रिक्शा मिलने पर हितग्राही महिला ने छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आभार जताया।
शहर की वार्ड क्रमांक 02 निवासी सुमित्रा भोई ने कहा कि वें मजदूर हैं और उनका पंजीयन श्रम विभाग में है। उन्हें इस योजना की जानकारी मिली तो उन्होंने इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरा और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की अनुशंसा पर उन्हें आज ई-रिक्शा मिल गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों और असंगठित कर्मकारों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि महिला श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना ही इस योजना का मुख्य लक्ष्य है। इससे महिलाएं अपने स्वयं के रोजगार प्राप्त कर रही हैं। इससे उनमें आत्मनिर्भरता आ रही है। केंद्र एवं राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं की सौगात दे रही है।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता रेखा बेहरा, हनीश बग्गा, पीयूष साहू, शरद मराठा, नईम खान ने भी हितग्राही को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।









