धमतरी…. जिले में नए पुलिस कप्तान की नियुक्ति की गई है। पुलिस मुख्यालय रायपुर में अब तक सहायक पुलिस महानिरीक्षक (विशेष शाखा) के पद पर तैनात रहीं भावना पाण्डेय को धमतरी जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है। वहीं धमतरी में पदस्थ वर्तमान एसपी सूरज सिंह परिहार का तबादला कर उन्हें रायपुर के माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) की चौथी वाहिनी में सेनानी (कमांडेंट) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।









