धमतरी। यातायात दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी ढोने जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु यातायात पुलिस धमतरी द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए मालवाहक पिकअप वाहनों में सवारियां ले जाते पाए जाने पर 04 पिकअप वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान प्रत्येक वाहन चालक से दो पिकअप से 5,300/- एवं दो से 5000/-,5600/- रुपये के हिसाब से कुल 21,200/- रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में मालवाहक वाहनों में सवारी न ढोने की सख्त समझाइश दी गई तथा यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
जिन वाहनों पर कार्यवाही की गई, उनके क्रमांक निम्नानुसार हैं –
CG 06 GE 4628 – पिकअप
CG 05 AV 2557 – पिकअप
CG 05 AF 0912 – पिकअप
CG 05 PQ 7346 – पिकअप
इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित वाहनों के परमिट निरस्त कराने एवं वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराने हेतु पृथक से वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।









