धमतरी। अवैध शराब के परिवहन पर धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 180 पौवा देशी शराब, तीन दोपहिया वाहन एवं अन्य सामग्री जप्त किया गया। तीनों मामलों में तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं थाना अर्जुनी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस धमतरी ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी विवेक देवांगन को मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया। पूछने पर आरोपी ने बताया कि वह मंगलानी ढाबा अछोटा में बिक्री करने के लिए ले जा रहा था। आरोपी के कब्जे से 49 पौवा प्लेन सुपर शराब , एक सीटी-100 मोटरसाइकिल जप्त की गई।
सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही कर आरोपी विक्की महार उर्फ विक्की रामटेके (20 वर्ष) निवासी नदियापारा अछोटा को गिरफ्तार किया। जो मामा ढाबा अछोटा का कर्मचारी होना बताया जो ढाबा में बेचने के लिए ले जा रहा था।
आरोपी के कब्जे से 31 पौवा देशी शराब (लगभग 5.58 लीटर), टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी, ओप्पो मोबाइल जप्त की गई।
थाना अर्जुनी पुलिस ने नगरी रोड पर घेराबंदी कर मंगलानी ढाबा अछोटा के संचालक आरोपी सतीश मंगलानी उर्फ विक्की मंगलानी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 100 पौवा देशी प्लेन शराब (18 लीटर), हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जप्त की गई।








