विदेशी निवेशकों के लिए कैपिटल गेन टैक्स समाप्त

नेशनल न्यूज। गिरते रुपये और शेयर बाजार में छाए संकट के बीच, केंद्र सरकार ने विदेश पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) के सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश पर लगने वाले दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर (Capital Gains Tax) को समाप्त कर दिया है। यह कदम आज एक अध्यादेश के जरिए उठाया गया।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब विदेशी निवेशकों ने इस साल अब तक स्थानीय बाजार से 2.6 लाख करोड़ रुपये की भारी भरकम निकासी कर ली है। यह 2025 में पूरे साल के दौरान की गई 1.66 लाख करोड़ रुपये की निकासी से अधिक है।
इस फैसले के तुरंत बाद शुक्रवार को भारतीय रुपया में तेजी से उछाल आया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail