छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने की 38 सिविल जजों की पदोन्नति

बिलासपुर। न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 38 सिविल जजों की पदोन्नति की है। लंबे समय से जूनियर डिवीजन में सेवाएं दे रहे इन न्यायिक अधिकारियों को अब सीनियर डिवीजन में पदस्थ किया गया है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के 38 सिविल जजों को जूनियर डिवीजन से सीनियर डिवीजन में पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment