दावा-आपत्ति 4 जून तक

धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना मगरलोड के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र चारभांठा (कोरगांव) में सहायिका की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना मगरलोड ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन समिति द्वारा निर्धारित मापदण्ड अनुसार मूल्यांकन कर सूची तैयार किया गया है। अनंतिम मूल्यांकन पत्रक अवलोकन के लिए ई-भर्ती पोर्टल में अपलोड किया गया है तथा जनपद पंचायत मगरलोड और महिला बाल विकास कार्यालय मगरलोड में सूची चस्पा की गई है।
जिस किसी आवेदिका को मूल्यांकन पत्रक में अंकित नाम के सम्मुख योग्यता अनुसार प्रदाय अंकों पर आपत्ति हो तो वह आगामी 04 जून तक अपना दावा-आपत्ति ई-भर्ती पोर्टल URL:-https://aww.e-bharti.in/ पर ऑनलाईन चस्पा कर सकतीं हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail