12 जून को ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन एवं चयनित अग्निवीरों का सम्मान समारोह

धमतरी। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह एवं जिले के चयनित अग्निवीरों का सम्मान समारोह  12 जून 2026 को इंडोर स्टेडियम, आमातालाब धमतरी में आयोजित किया जाएगा।
वही प्रातः 7:30 बजे विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में रैली का शुभारंभ होगा। रैली का शुभारंभ अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा, जो रुद्री चौक से प्रारंभ होकर लक्ष्मी निवास मार्ग होते हुए इंडोर स्टेडियम आमातालाब धमतरी में समाप्त होगी।
प्रातः 8:15 बजे प्रतिभागियों एवं आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार, स्प्राउट एवं नींबू पानी का वितरण किया जाएगा। इसके पश्चात 8:45 बजे सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मुख्य समारोह का प्रारंभ प्रातः 9:00 बजे होगा, जिसमें शिविरार्थियों द्वारा रिदमिक योग, कुश्ती, कराते एवं बॉक्सिंग का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके उपरांत अतिथियों का उद्बोधन होगा।
प्रातः 10:00 बजे इंडोर स्टेडियम परिसर में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं 10:15 बजे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे तथा जिले के चयनित अग्निवीरों का सम्मान किया जाएगा।

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों एवं चयनित अग्निवीरों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail