जैतपुरी गांव के कब्जाधारियों को न्याय दिलाने पहुंचे कांग्रेसी – लेख राम साहू

धमतरी। धमतरी जिला के अंतिम छोर में बसे ग्राम जैतपुरी के 166 ग्रामीणों पर आरोप है कि उन्होंने वन विभाग के लाखों पेड़ कांटे हैं एवं वन विभाग के जमीन पर अवैध कब्जा किए हैं जबकि ग्रामीणों का कहना है कि वन विभागों के अधिकारी कर्मचारीयों के द्वारा गांव वालों को घर से निकाल निकाल कर मारपीट किया गया है इन कब्जाधारियों आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस अधीक्षक के ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौपा कि आदिवासियों को उनकी हक की जमीन से अलग नहीं किया जा सकता आदिवासी ग्रामीणों का कहना है कि वह टाइगर रिजर्व की भूमि पर खेती नहीं कर रहे हैं बल्कि अपने पुर्वजों से मिली जमीन पर खेती कर रहे हैं उन्होंने दावा किया कि वन विभाग द्वारा लगाए गए पेड़ों के काटने की बात गलत है जितने पेड़ लगे थे वह अब भी मौजूद हैं किसी पेड़ को कांटा नहीं गया है

लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं किसान नेता ने कहा कि आदिवासियों पर अत्याचार करना बंद करें जब छत्तीसगढ़ में कई लाख पेड़ काटा गया तब वन विभाग के अधिकारियों को पता ही नहीं था जब ड्रोन से देखा गया तब वन विभागों की आंखें खुली गरीब आदिवासियों पर अत्याचार करना एवं उनके पेट रोजी के साथ खिलवाड़ ना करते हुए जो पूर्व में छत्तीसगढ़ के जंगल से कई लाख पेड़ काटे गए हैं जिसमें वन विभाग के कई अधिकारी कर्मचारी संतृप्त है उनकी जांच करें एवं दोषी कर्मचारी अधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें।
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार शुरू से आदिवासियों को उनका हक दिलाने का कार्य कर रही है, साथ ही ऐसे धरना आंदोलन में कांग्रेस के नेता हमेशा साथ देते आ रहे हैं। जब से डबल इंजन की सरकार आई है तब से वन भूमि के पेड़ों की भरपूर मात्रा में कटाई एवं प्रकृति के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जो कांग्रेस पार्टी एवं आदिवासी भाई कभी सहन नहीं करेगी। जल्द से जल्द इन कब्जाधारियों एवं आदिवासी भाइयों के समस्या का निराकरण करें अगर आदिवासी भाइयों को कब्जाधारियों को न्याय नहीं दिलाया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी एवं प्रदेश स्तर पर धरना एवं चक्का जाम की स्थिति बनेगी।
इस प्रदर्शन में लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली,  तारिणी चंद्राकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी,   ओंकार साहू विधायक धमतरी,  अंबिका मरकाम विधायक सिहावा,   लक्ष्मी ध्रुव पूर्व विधायक सिहावा,   शरद लोहाना पूर्व अध्यक्ष,   मोहन लालवानी पूर्व अध्यक्ष,   मनोज साक्षी पूर्व जिला पंचायत सदस्य,  बिंदा नेताम पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सरपंच ग्राम जैतपुरी एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्राम जैतपुरी ग्रामीण आदिवासी उपस्थित रहे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail