बिरेतरा गांव में बुजुर्ग दंपति के शव घर में मिली फंदे पर लटकी

धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र स्थित बिरेतरा गांव में एक बुजुर्ग दंपति के शव उनके ही घर में फंदे पर लटके मिले। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान नंदकुमार साहू और उनकी पत्नी सुशीला बाई के रूप में हुई है। दोनों एक संपन्न परिवार से थे। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य के मौजूद नहीं होना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार दंपति के शव घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले हैं। घटना की सूचना मिलने पर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail