रायपुर… छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों के शव मिले हैं। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतकों में परिवार के मुखिया साजिद अली, उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे घर को सील कर दिया। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।









