28 सितंबर तक प्रस्तुत की जा सकेगी दावा-आपत्ति
धमतरी। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी (शहरी) के नगरीय निकाय क्षेत्र स्वामी विवेकानंद वार्ड, धमतरी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र डाकबंगला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 रिक्त पद पर भर्ती के लिए मूल्यांकन चयन समिति की बैठक 01 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। समिति द्वारा मूल्यांकन पत्रक-परिशिष्ट 04 के आधार पर अनंतिम योग्यता सूची तैयार कर जारी की गई है।
जारी अनंतिम योग्यता सूची को कार्यालय नगर पालिक निगम धमतरी, कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी (शहरी) तथा संबंधित वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्रों में चस्पा किया गया है।
उक्त मूल्यांकन पत्रक-परिशिष्ट 04 के संबंध में किसी अभ्यर्थी को आपत्ति होने पर वह 18 सितंबर 2026 से 28 सितंबर 2026 तक अपना दावा-आपत्ति आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकता है। दावा-आपत्ति आवेदन ई-भर्ती पोर्टल पर ऑनलाइन प्रस्तुत किया जा सकेगा।
दावा-आपत्ति से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी (शहरी), जिला धमतरी, कलेक्टर कार्यालय के पीछे, लाइवलीहुड कॉलेज के सामने, धमतरी में संपर्क किया जा सकता है।
निर्धारित अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 के पश्चात प्राप्त किसी भी प्रकार के दावा-आपत्ति आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।









