Dhamtari : जंगल में सजी जुए की महफिल, पुलिस ने दी दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी। अवैध जुआ के खिलाफ नगरी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने नंगरानाला जंगल में दबिश देकर जंगल में जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआरियों के पास से नगदी, 7 मोबाइल और 04 मोटरसाइकिल जब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 64/2026, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई ।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि नंगरानाला जंगल के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर नगरी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे भानेंद्र कुमार साहू पिता रमेश कुमार साहू, दिनेश तिवारी पिता राम प्रसाद तिवारी, राजकुमार भारद्वाज पिता स्व. जगन्नाथ भारद्वाज,, प्रकाश नेताम पिता जोहन नेताम एवं संदीप छत्तर पिता स्व. रविशंकर छत्तर सभी निवासी नगरी, थाना नगरी, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया । पुलिस ने जुआरियों से 52 पत्ती ताश, नगदी 16000 रूपये, 7 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल जब्त किया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment