Dhamtari: शराब पीने के लिए पैसे मांगने से मना करने पर युवक ने किया चाकू से हमला, बहन से भी मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी।  शराब पीने के लिए पैसे मांगने से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला  और बहन से  मारपीट के मामले में  आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू  जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार  अभिषेक बंजारे 28 अगस्त को  मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जालमपुर मिडिल स्कूल के पास कृष भारती ने उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धारदार चाकू से हमला कर प्रार्थी को चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने पहुंची अभिषेक की बहन शारदा टेकाम के साथ भी आरोपी ने धक्का-मुक्की एवं मारपीट की। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 209/2026, धारा 119, 296, 118(1), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर उसने घटना स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार चाकू पुलिस के समक्ष पेश किया, जिसे विधिवत जप्त किया गया।  आरोपी कृष भारती को दिनांक 30 अगस्त को  गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को  12 सितंबर  तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment