धमतरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 04 सितम्बर को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अबिनाश मिश्रा ने जिले की सभी मदिरा दुकान, देशी-विदेश मदिरा दुकान (कम्पोजिट)/ देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, सी.एस.2, (ग-अहाता), सी.एस.2(ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.1 (ख-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.3 होटल बार, एफ.एल.4 क, एफ.एल.3 ’ग’ एवं मद्य भाण्डागार धमतरी को बंद किए जाने हेतु आदेशित किया है।








