Dhamtari : जुआ खेल रहे 6 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी। नया बाजार स्थित सुलभ शौचालय के पास जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जुआरियों से 18,300 रुपये नगद एवं 05 मोबाइल सहित कुल 29300 रुपये जब्त किए गए । थाना कुरूद में जुआ एक्ट के तहत 6 आरोपियों के विरुद्ध  कार्यवाही की गई।

थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नया बाजार स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।
पुलिस कार्यवाही के दौरान आरोपियों राजू साहू, प्रदीप सिंघा, करण निर्मलकर, अनुज शर्मा, सागर पुरेना, सेवक राम साहू  जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। मौके से 18,300 नगद, 5 नग मोबाइल (कीमती लगभग 11,000/- रुपये) एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया गया।
06 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment