Dhamtari : धारदार चाकू लहराते आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

धमतरी। सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पेट्रोलिंग टीम को शहर भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ओंकार उर्फ रवि रजक नामक व्यक्ति हनुमंत नगर जाने वाले मार्ग स्थित पुल के पास आम जगह में धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे आने-जाने वाले नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर धारदार चाकू लहराते आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया

बताया जाता है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। इसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आर्म्स एक्ट के 04 मामलों सहित गाली-गलौज, धमकी, मारपीट एवं चोट पहुंचाने संबंधी कुल 07 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment