धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी के तहत आमापारा वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-02 में सहायिका की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन कर अनंतिम योग्यता सूची जारी कर दी गई है। उक्त सूची को नगरपालिक निगम धमतरी, एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी और संबंधित वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्रों में चस्पा किया गया है।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि उक्त सूची में आगामी 15 जून तक दावा-आपत्ति ई-भर्ती पोर्टलhttps://aww.e-bharti.in/पर ऑनलाईन प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्ति के संबंध में अतिरिक्त जानकारी के लिए कलेक्टोरेट के पीछे स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। अंतिम तिथि के बाद मिले दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।









