Dhamtari: स्वतंत्रता कप 2026 में दिखेगा खेल भावना और सौहार्द का उत्सव

प्रशासन, मीडिया एवं विभिन्न विभागों की टीमें होंगी आमने-सामने, 14 अगस्त को होगा रोमांचक मुकाबला

धमतरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपसी सद्भाव, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘स्वतंत्रता कप 2026’ का आयोजन 14 अगस्त को किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रशासन, मीडिया, वित्तीय एवं कर विभाग सहित विभिन्न संस्थानों की टीमें उत्साहपूर्वक हिस्सा लेंगी। आयोजन का उद्देश्य खेल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, आत्मीयता और सौहार्द्र को और मजबूत करना है।
प्रतियोगिता के ग्रुप ए में सीए चौलेंजर्स, मीडिया मावेरिक्स, जीएसटी टाइटन्स और प्रशासनिक रॉयल्स (एडमिनिस्ट्रेटिव रॉयल्स) तथा ग्रुप बी में आईटीबीए एवेंजर्स, डीएफओ डेयरडेविल्स, मेयर किंग्स और आयकर अधिकारी सितारे शामिल हैं। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी (महिला) एवं नगर निगम पार्षद (महिला) के बीच सद्भावना मैच भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन नए क्रिकेट बाक्स में होगा ।
लीग मुकाबलों की शुरुआत शाम 5 बजे आईटीबीए एवेंजर्स बनाम डीएफओ डेयरडेविल्स से होगी। इसके बाद क्रमशः सीए चौलेंजर्स बनाम मीडिया मावेरिक्स तथा मेयर किंग्स बनाम आयकर अधिकारी सितारे के मुकाबले होंगे। शाम 7:15 बजे जीएसटी टाइटन्स और प्रशासनिक रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। रात 8 बजे और 8:45 बजे सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।
प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले रात 9:30 बजे होगा। इसके बाद रात 10:30 बजे से समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वतंत्रता कप 2026 खेल के साथ ‘एक खेल, एक भावना, एक सपना’ की भावना को साकार करेगा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment