धमतरी पुलिस का अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, 4 अलग- अलग प्रकरणों पर कार्यवाही में 4 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी ।  थाना मगरलोड, थाना कुरूद एवं चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी रेड कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बिक्री में संलिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।  उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब, नगदी रकम एवं वाहन जप्त किया गया।

थाना मगरलोड की प्रभावी कार्यवाही:  थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बेलरदोना मार्ग स्थित शराब भट्ठी आहता में एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में बियर रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। पुलिस को देखकर शराब खरीदने वाले लोग मौके से फरार हो गए, वहीं शराब बिक्री करते  आरोपी  उत्तम निषाद उर्फ राजा को गिरफ्तार किया ।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सफेद रंग के कपड़े के झोले में रखी Budweiser Magnum कंपनी की 17  केन बियर एवं बिक्री रकम 1300 रुपये  जप्त किया गया।
आरोपी के  विरुद्ध थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

थाना कुरूद की कार्यवाही:  थाना कुरूद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पंचायत के पास ग्राम गाड़ाडीह में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई। मौके पर शराब खरीदने वाले लोग फरार हो गए, जबकि आरोपी गिरधर साहू को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
आरोपी के कब्जे से लाल रंग के प्लास्टिक थैले में रखी 15 पौवा शोले देशी मसाला शराब  एवं बिक्री रकम 350 रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 152/2026 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

थाना कुरूद की कार्यवाही – नया बाजार क्षेत्र:
थाना कुरूद पुलिस द्वारा नया बाजार कुरूद क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 06 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 480/- रुपये, 04 पौवा देशी मसाला शराब कीमती 400/- रुपये, बिक्री रकम 300/- रुपये एवं पुरानी इस्तेमाली होंडा एक्टिवा वाहन कीमती 20,000/- रुपये जप्त किया गया। आरोपी किशोर कुमार के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 154/26 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

चौकी बिरेझर की कार्यवाही: चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा ग्राम सोनपुर बड़े नहर नाली के पास घेराबंदी कर कार्यवाही की गई, जहां आरोपी सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 17 पौवा देशी शराब कीमती 1,700/- रुपये एवं बिक्री रकम 150/- रुपये कुल जुमला 1,850/- रुपये जप्त किया गया।
आरोपी कमलेश कुमार टण्डन पिता सिताराम उम्र 35 वर्ष निवासी मरौद थाना कुरूद जिला धमतरी के विरुद्ध चौकी बिरेझर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 153/26 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail