धमतरी। जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी, अंग्रेजी एवं कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री से प्राप्त नगदी रकम जप्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 03 बड़ी कार्यवाही, 03 आरोपी गिरफ्तार
नगरी एवं कुरूद पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत तीन अलग-अलग प्रकरणों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
थाना नगरी की प्रथम कार्यवाही में आरोपी अंजू कुमार नेताम के कब्जे से 6.5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 650/- रुपये एवं बिक्री रकम 50/- रुपये सहित कुल 700/- की सामग्री जप्त कर अपराध क्रमांक 42/26 धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
थाना नगरी की द्वितीय कार्यवाही में आरोपी धनराज नेताम के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 600/-रूपये एवं बिक्री रकम 250/- रूपये कुल 850/- रुपये जप्त कर अपराध क्रमांक 43/26 धारा 34 (2)के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना कुरूद की कार्यवाही में आरोपी खुबलाल निषाद के कब्जे से 44 पौवा देशी शराब (7.920 बल्क लीटर) कीमती 4400/-रूपये एवं बिक्री रकम 200/- रुपये कुल 4600/- रूपये जप्त कर अपराध क्रमांक 166/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
धारा 34(1)ख एवं 34(ए) के तहत 07 प्रकरणों में 07 आरोपी गिरफ्तार
जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में की गई कार्यवाही के दौरान 07 अलग-अलग प्रकरणों में 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब एवं बिक्री रकम जप्त की गई।
थाना भखारा द्वारा भरतराम साहू को 16 पौवा देशी शराब कीमती 1280/- रुपये एवं बिक्री रकम 180/- रुपये कुल 1440/- रुपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1)ख के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
चौकी करेलीबड़ी द्वारा प्रकाश पटेल को 14 पौवा देशी शराब कीमती 1120/- रूपये एवं बिक्री नगदी रकम 200/- रूपये कुल 1320/- रूपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1)ख के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
चौकी करेलीबड़ी की दूसरी कार्यवाही में योगेश कुर्रे से 18 पौवा देशी शोले प्लेन शराब कीमती 1440/- रुपये एवं बिक्री रकम 300/- रूपये कुल 1740/- रूपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1)ख के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
थाना मगरलोड द्वारा चन्द्रकुमार कमार को 3.7 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 370/-रूपये एवं बिक्री रकम 150/-रूपये कुल 520/- रूपये के साथ पकड़ा गया,आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)ख के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
थाना सिहावा द्वारा जीवन मरकाम को 03 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 300/-रूपये एवं बिक्री की नगदी रकम 250/-रूपये कुल 550/- रूपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत
वैधानिक कार्यवाही किया गया
चौकी बिरेझर द्वारा पंकज कुमार गुप्ता को अंग्रेजी शराब कीमती 960/- रुपये एवं बिक्री रकम 300/- रुपये कुल 1260/- रूपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(1)ख के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
थाना नगरी द्वारा मुकेश कुमार मानिकपुरी को 15 पाव देशी मदिरा किमती 1200/- रुपये एवं बिक्री रकम 590/- रूपये कुल 1790/-रुपये के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत धारा 34(1) के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध धमतरी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बीते 24 घंटों के भीतर ही धारा 34(2) आबकारी एक्ट के 07 प्रकरणों में कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।








