सावन मास में रुद्राभिषेक एवं प्रसादी वितरण के साथ मनाया गया धनंजय सार्वा का प्रथम जन्मोत्सव

धमतरी। पवित्र श्रावण (सावन) मास में समाज को धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने तथा सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से सार्वा परिवार द्वारा रूद्रेश्वर महादेव मंदिर, रुद्री में भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवार के सबसे नन्हे सदस्य धनंजय सार्वा का प्रथम जन्मोत्सव भी अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही पूरा परिवार रुद्राभिषेक की तैयारियों में जुट गया। भगवान शिव के पूजन हेतु पुष्प,माला,दूध,दही,मिठाई एवं प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई। दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक आचार्य श्री राजा तिवारी जी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्रेश्वर महादेव मंदिर, रुद्री में रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात भगवान शिव को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया,जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस धार्मिक आयोजन में परिवार के सदस्य शांता–राजकुमार सार्वा, जानकी–संतोष सार्वा, गंगोत्री निधि–कोमल सार्वा,
टामिन–भीषम सार्वा, पुरब सार्वा, दिशा–देविका सार्वा, ईशा–आँचल सार्वा तथा गगन–दीपेश सार्वा सहित समस्त परिवार उपस्थित रहा। परिवार की एकजुटता एवं धार्मिक आस्था ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम में नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा, सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन, एम.आई.सी. सदस्य  विभा चंद्राकर, सचेतक  अज्जू देशलहरा, पार्षद  अनीता अग्रवाल, नम्रता पवार, संजय देवांगन,  संतोष सोनकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं महादेव भक्त दीपेंद्र साहू, पन्ना थवाइत,  दीपेश देवांगन,  रुपेश रिगरी,  भरत वरियानी,  सुलोचना साहू,  चित्ररेखा साहू, अमित साहू,  अक्षित डागा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आचार्य  राजा तिवारी जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि श्रावण मास में रुद्राभिषेक का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, पारिवारिक एकता, संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं तथा इन्हें निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए।
संध्याकाल में सार्वा परिवार ने अपने निवास के समीप स्थित हनुमान मंदिर में भी पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया। पूरे दिन धार्मिक वातावरण, भक्ति एवं सेवा भाव से परिपूर्ण यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था और प्रेरणा का केंद्र बना रहा। सभी उपस्थितजनों ने सार्वा परिवार के इस अनुकरणीय धार्मिक आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भगवान महादेव से परिवार के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment