ED ने किया कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार

रायपुर।  भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार किया। प्रवर्तन निदेशालय ने  बुधवार को कारोबारी जयप्रकाश गांधी को विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं मामले के मुख्य आरोपी हरमीत सिंह खनूजा समेत चार लोगों के खिलाफ परिवाद भी पेश किया गया है।

गौरतलब है कि ED ने 27 अप्रैल को जयप्रकाश गांधी के अभनपुर स्थित निवास और कार्यालय पर छापेमार कार्रवाई की थी। सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई में 13 अधिकारियों की टीम शामिल थी। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए थे, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail