छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी, 1 जुलाई से होंगी नई दरें लागू

रायपुर।  छत्तीसगढ राज्य विद्युत नियामक आयोग  ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। विभिन्न श्रेणियों में 20 पैसे से 50 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि की गई है। साथ ही कृषि पंप कनेक्शनों की बिजली दरों में भी इजाफा किया गया है।

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब आम लोग पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। रसोई गैस, किराना, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे रोजमर्रा के खर्च पहले ही बढ़ चुके हैं। अब बिजली बिल में और इजाफा होने से मध्यम वर्गीय परिवारों, छोटे व्यापारियों और घरेलू उपभोक्ताओं का मासिक बजट और भी प्रभावित होने वाला है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail