धमतरी। शहर मंडल महामंत्री गौरव मगर ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती एवं हल्की बारिश होते ही घंटों बिजली बंद रहने की समस्या पर बिजली विभाग को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के समय बार-बार बिजली गुल होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग, विद्यार्थी एवं व्यापारी सभी इससे प्रभावित हो रहे है
धमतरी में हल्की बारिश होते ही बिजली बंद हो जाना यह दर्शाता है कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह लचर हो चुकी है। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो जनता का आक्रोश बढ़ता जाएगा।भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों सभी को कठिनाई हो रही है।
यदि हल्की बारिश में ही बिजली व्यवस्था ठप हो जाती है, तो यह बिजली विभाग की तैयारियों पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। बिजली विभाग को चाहिए कि वह लाइन मेंटेनेंस, ट्रांसफार्मर एवं तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत करे ताकि मौसम बदलते ही सप्लाई बाधित न हो।
उन्होंने मांग है कि बिजली विभाग जब भी मेंटेनेंस या किसी अन्य कारण से बिजली बंद करे, उससे पहले आम लोगों को जानकारी दी जाए। मोबाइल संदेश, सोशल मीडिया, स्थानीय सूचना माध्यम या मुनादी के जरिए पूर्व सूचना मिलने से लोग अपनी आवश्यक तैयारियां कर सकेंगे और अनावश्यक परेशानियों से बच पाएंगे।
आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए तथा लगातार हो रही बिजली कटौती से जनता को राहत प्रदान करे।








