रोजगार मेला का आयोजन : 12 जून को बचेली तथा 15 जून को दंतेवाड़ा में होगा रोजगार मेला

दंतेवाड़ा। जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र से जारी विज्ञप्ति अनुसार जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आरसीसी एंड एसोसिएट्स दंतेवाड़ा के द्वारा (एक्सक्यूटिव असिस्टेंट 01 पद,) (सीनियर अकाउंट 03,पद ) (जूनियर अकाउंट 05 पद), (रिसेप्शनिस्ट 01,पद) (भृत्य 01 पद) हेतु नगर पालिका परिषद बचेली 12 जून तथा जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र दंतेवाड़ा में 15 जून को प्रातः 11 बजे से शाम 03 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में इच्छुक आवेदक, आवेदिका प्रातः 11 से 03 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ बायोडाटा (रिज्यूमे) सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते हैं। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail