ग्राम बिंद्रा नवगांव में हटाया गया 1.5 एकड़ शासकीय भूमि से अतिक्रमण 

धमतरी। कलेक्टर के निर्देशानुसार आज राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं ग्राम पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बिंद्रा नवगांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 1.5 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमित क्षेत्र में निर्मित अस्थायी ढांचों और अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। पूरे अभियान को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई बिना किसी व्यवधान के पूरी हुई।

कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारियों, पुलिस बल तथा ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्तियों को पूर्व में आवश्यक सूचना एवं निर्देश भी दिए गए थे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में शासकीय भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम नागरिकों से शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा न करने तथा किसी भी प्रकार के अतिक्रमण की जानकारी संबंधित विभाग को देने की अपील की है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail