रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित आर्थिक अनियमितताओं की जांच कर रही आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
लंबे समय से जांच में सहयोग के लिए उपलब्ध नहीं हो रहे रामगोपाल अग्रवाल बुधवार को ईओडब्ल्यू मुख्यालय पहुंचे, जहां पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उनके बेटे वैभव अग्रवाल से लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ जारी है।
ईओडब्ल्यू की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल से फिलहाल कोयला लेवी घोटाला मामले में पूछताछ की जा रही है।









