सिर्री में तहसीलदार न्यायालय की स्थापना, क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक सौगात

कुरुद। विधायक अजय चंद्राकर के सतत प्रयासों से ग्राम सिर्री में तहसीलदार न्यायालय की स्थापना क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अब ग्रामीणों को नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, खसरा-बी1 सुधार, फौती नामांतरण, भूमि विवाद, अतिक्रमण संबंधी प्रकरण तथा अन्य राजस्व कार्यों के लिए बार-बार कुरूद तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

तहसीलदार न्यायालय में होने वाले प्रमुख कार्य

नामांतरण (Mutation)
फौती नामांतरण (वारिस दर्ज करना)
भूमि का बंटवारा
सीमांकन एवं नाप-जोख
खसरा, बी-1 एवं राजस्व रिकॉर्ड सुधार
भूमि सीमा विवादों का निराकरण
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण संबंधी कार्यवाही
राजस्व प्रकरणों की सुनवाई
भूमि स्वामित्व एवं कब्जे से जुड़े मामले
अन्य राजस्व संबंधी आवेदन एवं प्रकरण

इससे होने वाले लाभ

समय की बचत
यात्रा एवं खर्च में कमी
ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर त्वरित न्याय
राजस्व मामलों का शीघ्र निराकरण
किसानों एवं आम नागरिकों को बड़ी राहत

अब सिर्री क्षेत्र के हजारों नागरिकों को अपने राजस्व कार्यों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। तहसीलदार न्यायालय की स्थापना विकास, सुशासन और जनसुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र की जनता को सीधे लाभ मिलेगा।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail