धमतरी जिला साहू समाज की महिला प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का विस्तार, भुनेश्वरी साहू सहसंयोजिका और अनीता गजपाल कोषाध्यक्ष नियुक्त

कुरुद। जिला साहू समाज धमतरी की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष जागृति साहू ने नई कार्यकारिणी का विस्तार किया। कार्यकारिणी का का गठन मां कर्मा के सेवा, समर्पण, संस्कार और दानवीर भामाशाह के त्याग, दान और समाज सेवा के आदर्शों से प्रेरित होकर किया गया।

नई कार्यकारिणी में भुनेश्वरी साहू को सहसंयोजिका, कुलेश्वरी साहू एवं कामिनी साहू को उपाध्यक्ष, अनीता गजपाल को कोषाध्यक्ष, राधा साहू एवं वत्सला साहू को संगठन सचिव, हेमलता साहू को संरक्षक, चांदनी साहू को महामंत्री, साधना साहू को सामाजिक अंकेक्षक, सविता गंजीर को सलाहकार, रश्मि साहू को संगठन प्रतिनिधि, जागेश्वरी साहू को संयुक्त सचिव, पिंगला साहू को प्रचार-प्रसार प्रमुख, आशा साहू को योजना प्रमुख, कविता साहू एवं पूजा साहू को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment