अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए धमतरी में निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू

धमतरी…. देश सेवा का सपना लेकर भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवाओं हेतु कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की जा रही है। इसके तहत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण 07 मई 2026 से कम्पोजिट बिल्डिंग धमतरी में संचालित किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) जून 2026 में संभावित है। परीक्षा में युवाओं का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को परीक्षा पाठ्यक्रम, सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग एवं अन्य विषयों की तैयारी कराई जा रही है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें। वर्तमान में 25 आवेदक इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ ले रहे हैं। जिले के युवाओं में अग्निवीर भर्ती को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सेना भर्ती की तैयारी में बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail