दवा व्यापार बंद के दौरान आमजन की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी

आपात स्थिति में खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा औषधि विक्रेता संघ से किया जा सकेगा संपर्क

धमतरी। धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा 20 मई 2026 को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को ध्यान में रखते कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आमजन, मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए आवश्यक हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों, आपातकालीन स्वास्थ्य उत्पादों एवं चिकित्सकीय सामग्री की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जिले के समस्त शासकीय अस्पताल, निजी नर्सिंग होम एवं अस्पताल फार्मेसी, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र तथा श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स खुले रहेंगे।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा आपात स्थिति में जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। विभाग द्वारा सहायक औषधि नियंत्रक  संजय राजपूत का मोबाइल नंबर 9300767970, औषधि निरीक्षक  सुमित देवांगन का मोबाइल नंबर 9993440563,  चंद्रभान सिंह मरावी का मोबाइल नंबर 9926093096 तथा  संदीप कुमार सूर्यवंशी का मोबाइल नंबर 8269239499 जारी किया गया है।
इसके अलावा धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ की ओर से अध्यक्ष  राजेश साहू (9424237321), सचिव  सतराम वासानी (9827473730) एवं कोषाध्यक्ष  नीरज किरण (9826277726) के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं। विभिन्न जोन स्तर पर भी सहायता के लिए संपर्क अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें रूद्री जोन से राकेश साहू (9827409608), कुरूद जोन से नवीन साहू (9827998872), भखारा जोन से  विवेक साहू (7697034774), नगरी जोन से  रिखब जैन (9424210524) तथा मगरलोड जोन से  देवेन्द साहू (9827831933) शामिल हैं।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से तत्काल संपर्क कर सहयोग प्राप्त करें। प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता एवं दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail