जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ बालिका टीम ने फाइनल में केरला को 55-51 से हराकर बनीं विजेता

नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में दिव्या रंगारी को मोस्ट वॉल्यूएबल प्लेयर का मिला खिताब

मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा पांडिचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका) का आयोजन दिनांक 22 मई से 29 मई 2026 तक राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम पांडिचेरी में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम से महासमुंद जिले से अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी इमलीभाठा शामिल हुई। इस चैंपियनशिप में दिव्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में महाराष्ट्र की टीम को हराया, सेमीफाइनल मैच छत्तीसगढ़ एवं कर्नाटका के मध्य खेला गया जिसमें छत्तीसगढ़ ने कर्नाटका को 67-62 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महासमुंद की दिव्या ने बेहतर प्रदर्शन कर 27 अंक बनाकर टीम को फ़ाइनल में पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ बालिका टीम ने केरला टीम को 55-51 से हराया जिसमें महासमुंद की दिव्या रंगारी ने सबसे ज्यादा 22 अंक बनाकर टीम को विजेता बनाया। पूरे चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मोस्ट वॉल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड मिला जिसमें दिव्या को अतिथियों द्वारा 50,000 का चेक प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ की बालिका टीम में अंजली कोडापे (कप्तान), अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान (सभी सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी राजनांदगांव) नताशा प्रजापति (साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव) दिव्या रंगारी (महासमुंद), पारूल वर्मा और नित्या पांडे ( रायपुर), कलश झा एवं सारा सिंह (भिलाई). टीम के कोच कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच लुमेन्द्र साहू (एस ई सी आर), मेनेजर अनिता तिर्की (सरगुजा जिला) हैं। महासमुंद की दिव्या ने विगत वर्ष राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप जनवरी 2026 स्कूल नेशनल राजनांदगांव 17 वर्ष बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया था, एशिया कप 2025 मलेशिया में दिव्या ने भारतीय टीम में शामिल होने के साथ ही स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया था।

छत्तीसगढ़ बालिका टीम एवं महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी के बेहतर प्रदर्शन करने व स्वर्ण पदक जीतने पर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, चेयरमैन गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, पुरन साहू, बादल मक्कड़, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, प्राचार्य मां गायत्री स्कूल महासमुंद विमला सागर, सुभाष मंडल, विवेक मंडल, निखिल चंद्राकर, विकास सोनी, आकाश सोनी, योजना रंगारी, तारणी साहू, सौम्या, श्रेया घोष, राइमा दास ने शुभकामनाएं दीं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail