kurud : तत्कालीन कांग्रेस सरकार में बने 15वे वित्त से बना हमर क्लीनिक लोकार्पण के लिये स्वास्थ्य विभाग का मुँह ताक रहा

कांग्रेस शासनकाल में बना ‘हमार क्लिनिक’, वर्षों बाद भी लोकार्पण का इंतजार
कुरूद के अटल आवास वार्ड में स्वास्थ्य सुविधा का भवन तैयार, उद्घाटन को लेकर उठे सवाल

कुरूद। नगर के अटल आवास वार्ड में कांग्रेस शासनकाल के दौरान तैयार किया गया ‘हमार क्लिनिक’ भवन वर्षों से लोकार्पण की बाट जोह रहा है। भवन निर्माण पूरा होने के बावजूद अब तक इसका विधिवत लोकार्पण नहीं होने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

अटल आवास क्षेत्र के रहवासियों के लिए स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किए गए इस क्लिनिक से क्षेत्रवासियों को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन लंबे समय से भवन के उपयोग में नहीं आने के कारण स्वास्थ्य सुविधा का उद्देश्य अधूरा नजर आ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि भवन तैयार है तो जल्द से जल्द आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर हमार क्लिनिक का लोकार्पण कर स्वास्थ्य सेवा शुरू की जानी चाहिए, ताकि अटल आवास सहित आसपास के रहवासियों को प्राथमिक उपचार के लिए दूर न जाना पड़े।

पर्व पर भी सुविधा का इंतजार
गणेश स्थापना एवं तीजा पर्व के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सरकार और संबंधित विभाग को वर्षों से लंबित लोकार्पण की प्रक्रिया पूरी कर क्लिनिक को जनता के लिए खोलना चाहिए। इससे शासन की स्वास्थ्य सुविधा विस्तार की मंशा को भी धरातल पर मजबूती मिलेगी

इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर का कहना है कि कांग्रेस शासन काल मे बने हमर क्लीनिक का लोकार्पण अभी तक नहीं हुआ है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यू एल कौशिक का कहना है अतिशीघ्र हमर क्लीनिक कुरूद को प्रारंभ किया जावेगा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment