रायपुर। राजधानी रायपुर की 14 वर्षीय छात्रा महिमा राजपूत ने अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। महिमा का चयन प्रतिष्ठित ShakthiSAT मिशन के लिए हुआ है, जिसमें वह 108 देशों के युवा प्रतिभागियों के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिमा राजपूत को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिमा भविष्य में भी देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने का कार्य करेंगी।









