शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, महिला की मौत

रायपुर। अभनपुर क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमी जोड़े के आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा का है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर ग्राम पचेड़ा स्थित तालाब किनारे दोनों संदिग्ध हालत में पड़े मिले। आसपास के लोगों ने दोनों को तड़पता देख तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail