अवैध रेत खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

धमतरी। खनिज विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही मशीनों और वाहनों को जब्त किया है। जिला खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि विभाग को लगातार अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों के आधार पर खनिज विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया. इसी दौरान भरारी और दोनर क्षेत्र की रेत खदानों में दबिश देकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान भरारी रेत खदान से 2 चैन माउंटेन मशीन और 4 हाइवा वाहन पकड़े गए. जांच में पाया गया कि इनका उपयोग अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन के लिए किया जा रहा था. वहीं दोनर खदान से 2 जेसीबी मशीनें जब्त की गईं. सभी जब्त मशीनों और वाहनों के खिलाफ खनिज अधिनियम तथा संबंधित नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment