विधायक अजय चंद्राकर पहुंचे खैरा, ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से हुए रूबरू

कुरूद। कुरूद के निकट ग्राम पंचायत कोकड़ी – खैरा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अजय चंद्राकर ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू हुए। अवसर पर गांव में बोर खनन कर पाइप लाइन विस्तार, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, शासकीय राशन दुकान भवन निर्माण सहित खैरा भाठाखार में जाते ही धरसा रोड़ से क्रॉस करते हुए मोंगरा के बाहरी हिस्से खेतों की तरफ से नेशनल हाइवे चर्रा के आगे वाहन क्रासिंग तक बाईपास मार्ग बनाने को लेकर ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक को अत्यंत महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा।
विधायक ने ग्रामीणों की मांगों को सुनते हुए आश्वासन देते हुए कहा कि गांव के विकास से जुड़े इन कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, सरपंच योगेश्वरी बाई, जनपद सदस्य कुलेश्वरी साहू, पंच रमाकांत साहू, जामुन यादव, गोदावरी कंवर, कुमारी बाई कंवर, शैलेंद्र साहू, नीता बाई साहू, रमेश्वर नवरंगे, बलीराम ध्रुव,  नरोत्तम साहू, जनक राम, रेखराज, रामकृष्ण साहू सहित पंचायत के कर्मचारी एवं ग्रामीणवासी उपस्थित रहे।
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail