रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अपनी सामान्य तिथि 13 जून के आसपास ही दस्तक देगा। अभी प्रदेश में ग्रीष्मलहर के हालात बने हुए हैं। गुरुवार से रायपुर में इस तरह के हालात बनने की संभावना है।
लक्षद्वीप के ऊपर छाए घने बादलों को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है, केरल में मानसून 26 मई या उसके आसपास सक्रिय हो सकता है। इसके बाद उसके छत्तीसगढ़ तक आने का काउंटडाउन शुरू होता है। मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति में आने वाले व्यवधानों और पूर्व अनुभव के आधार पर मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है, पिछले वर्षों की तरह छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के रास्ते उसकी एंट्री अपनी सामान्य तिथि 13 के आसपास ही होगी।









