धमतरी। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छत्तीसगढ़) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर टेक्निकल पदों का परिणाम 16 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणाम में छत्तीसगढ़ के 20 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है।
सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर उपलब्ध है। इसके साथ ही सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी परिणाम प्रदर्शित किया गया है।
अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।









