होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हमला,10 भारतीय सुरक्षित

US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच  तनाव रविवार को और बढ़ गया। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में एक कमर्शियल जहाज पर हमला किया, जिसके बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े हमले किए। ईरान ने जवाब में Bahrain, Kuwait, Qatar, UAE और Oman जैसे खाड़ी देशों को निशाना बनाया। इस बढ़ते संकट में 11 भारतीय जहाज पर सवार थे।

GFS Galaxy नाम के कमर्शियल कंटेनर जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे। हमले में जहाज में आग लग गई और क्रू को जहाज छोड़ना पड़ा। भारत सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 10 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया है। एक भारतीय अभी भी लापता है।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने हमले की कड़ी निंदा की है। MEA ने बताया कि ओमान तट के पास हुए इस हमले के बाद ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर बचाव और खोज अभियान चला रहा है। भारत सरकार ने ओमान सरकार को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment