एम्बुलेंस में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे सलाखों के पीछे

धमतरी। एम्बुलेंस में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। दरअसल पकड़े गए आरोपियों ने एम्बुलेंस के विलंब से पहुंचने की बात को लेकर चालक के साथ विवाद करते हुए अश्लील गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोपियों ने एम्बुलेंस वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ करते हुए सामने का कांच, बोनट, एंटीगेटर एवं अन्य हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर लगभग 1 लाख रुपये की क्षति पहुंचाई।

मिली जानकारी के अनुसार 8 जून की रात्रि ग्राम उमरदा गौठान के पास हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की सूचना पर एम्बुलेंस क्रमांक CG 05 15001 के चालक राधेश्याम निर्मलकर घटना स्थल पहुंचे थे। घटनास्थल पर उपस्थित कुछ असामाजिक तत्वों ने एम्बुलेंस के विलंब से पहुंचने की बात को लेकर चालक के साथ विवाद करते हुए अश्लील गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोपियों ने एम्बुलेंस वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ करते हुए सामने का कांच, बोनट, एंटीगेटर एवं अन्य हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर लगभग 1 लाख रुपये की क्षति पहुंचाई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 177/2026 धारा 296(ख), 115(2), 351(2), 324(4), 3(5) बीएनएस एवं चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा तथा संपत्ति की क्षति या हानि की रोकथाम) अधिनियम 2010 की धारा 3(2) के तहत तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने मामले में रमन दीवान, तामेश्वर पटेल, फनेन्द्र उर्फ विक्की चंद्राकर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail