उप निर्वाचन क्षेत्रों में श्रमिकों/कर्मचारियों के लिए किया गया अवकाश घोषित
धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत आगामी 01 जून 2026 को मतदान होगा। श्रम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय एवं निजी संस्थानों, कारखानों में 01 जून 2026 को उप निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों, कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम के तहत आने वाले कारखानों, स्थापनाओं में कार्यरत उन श्रमिक, कर्मचारियों के लिए मतदान के दिन 01 जून 2026 को राज्य शासन द्वारा संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन 02-02 घंटे का अवकाश घोषित किया गया और जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के तहत आते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान की सुविधा दी जाएगी।









