पौधरोपण कार्यक्रम : पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सन्देश

किसानों से प्राकतिक एवं जैविक खेती अपनाने का आह्वान

कुरुद। प्राथमिक कृषि साख समिति गातापार में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा थे। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। उन्होंने किसानों से प्राकतिक एवं जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर किसानों को मिटटी की उर्वरता बनाए रखने, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने और केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ पर्यावरण संरक्षण भी समय की जरुरत है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

इस दौरान जनपद पंचायत कुरुद की अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, पूर्व सरपंच सरिता गंजीर, हरीश चंद्राकर, भीम देव साहू, बसंत साहू, मुरारी यादव, संतोष यादव, कामता प्रसाद साहू, देवेंद्र साहू, शेषनारायण साहू, नन्द कुमार साहू, अशोक कुमार साहू, पुरुषोत्तम ठाकुर, नरेंद्र सिन्हा, अंकित कश्यप, खिलावन साहू समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment