हेरोइन चिट्टा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

धमतरी।   हेरोइन चिट्टा के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 1.1 ग्राम हेरोइन चिट्टा,  मोटरसाइकिल व मोबाइल जब्त किया।

थाना कुरूद पुलिस को  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छाती स्थित एचएच-30 हाईस्कूल के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बिक्री के उद्देश्य से लेकर आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कुरूद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस टीम द्वारा मौके पर वाहिद खान, केशवराम ध्रुव, को रोककर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1.1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000/-रूपये है। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल एवं 01 मोटरसाइकिल  भी जप्त की गई।

पूछताछ एवं प्रारंभिक विवेचना के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 205/2026, धारा 21(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment