जिला चिकित्सालय धमतरी में 14 जून को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

धमतरी। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा धमतरी और स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को मनाया जाएगा।

डिप्टी कलेक्टर सह नोडल अधिकारी इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा धमतरी ने बताय कि जिला चिकित्सालय धमतरी में 14 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक व्यापक रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में अधिक से अधिक रक्तदाताओं की सहभागिता की अपील की गई है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment