कुरुद। भैंसबोड की महिला सरपंच ने अपने सहयोगी पंचों के साथ आज सुबह भाजपा प्रवेश कर लिया। विधायक अजय चन्द्राकर ने सभी पंचायत पदाधिकारियों का भगवा गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
गुरुवार सुबह कुरुद स्थित विधायक निवास में ग्राम पंचायत भैंसबोड की सरपंच गंगा बाई साहू ने अपने सहयोगी पंच संतराम साहू, ज्योति ध्रुवंशी, यशोदा दीवान, विद्या साहू के साथ अपनी पुरानी विचारधारा को छोड़ बीजेपी प्रवेश कर लिया।









