धमतरी। मामूली विवाद में गोकुलपुर वार्ड में आरोपी ने घर में घुसकर युवक के पेट और पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घायल युवक की पहचान आशुतोष राजपूत के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन को लेकर उसका एक युवक से विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी गुस्से में आशुतोष के घर पहुंच गया और देखते ही देखते हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।








