नकली 500 रुपये के नोट से शराब खरीदने की कोशिश कर रहा युवक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में नकली 500 रुपये के नोटों के जरिए शराब खरीदने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा स्थित देशी शराब दुकान में एक युवक शराब खरीदने पहुंचा था। उसने लेने के बाद भुगतान के लिए 500 रुपये के नोट दिए। दुकान के मैनेजर को नोटों की गुणवत्ता और छपाई को लेकर संदेह हुआ। जांच करने पर नोट नकली होने की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अकलतरा थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल शराब दुकान पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक के पास से 500 रुपये के चार नकली नोट बरामद किए गए। आरोपी की पहचान सत्येंद्र कुमार कुर्रे निवासी दोमुहानी गांव, थाना सारंगढ़ क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ये नकली नोट रायपुर से लेकर आया था। हालांकि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने नकली नोट किससे प्राप्त किए और क्या वह किसी बड़े जाली नोट गिरोह से जुड़ा हुआ है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment